WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत

Image

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पहली मौत की पुष्टि हुई। वहीं भारत में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा बैठक कर राज्यों को पर्याप्त इंतज़ाम करने की सूचना दी।

अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कल बताया कि पहले चार मामलों का पता चलने के बाद वशिंगटन राज्य में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। यह घटना किंग काउंटी की है, जो राज्य का सबसे अधिक की आबादी वाला क्षेत्र है, जिसकी आबादी 7 लाख से अधिक है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर कहा कि वह जल्द ही मीडिया को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव प्रीति सूदन ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। उन्‍होंने कहा कि ईरान, इटली और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में इस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए उच्‍चस्‍तर की सावधानी बरतने की जरूरत है।स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने राज्‍यों को सलाह दी कि वे खून के नमूनों को एकत्र करने और उनकी जांच के बारे में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करे। साथ ही उन्होने राज्‍यों को यह सलाह भी दी कि हवाई अड्डों पर इसकी जांच के लिए पर्याप्‍त कार्यबल उपलब्‍ध कराया जाए। वहीं ईरान से लौटने वाले लोगों के संदर्भ में जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख की विशेष रूप से समीक्षा की गई।

चीन के वुहान से निकाले गए सभी 112 लोगों को कोरोना विषाणु के संक्रमण से मुक्‍त पाया गया है। इन लोगों को नई दिल्‍ली के छावला में भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस आईटीबीपी शिविर में रखा गया है। इस समूह में 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक हैं। सभी लोगों को शिविर में सभी आवश्‍यक प्राथमिक सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जा रही हैं।

जापान में कोरोना वायरस की चपेट में आए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेज से बाहर निकाले गए 78 वर्षीय व्यक्ति की पर्थ के एक अस्पताल में मौत हो गई है। आस्ट्रेलिया में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share