WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

मुहिद्दीन यासीन बने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री

Image

मुहिद्दीन यासीन ने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ ली। 72 वर्षीय मुहिद्दीन ने 2009 से 2015 तक पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की सरकार में उपप्रधानमंत्री के रूप में काम किया था।

73 साल के मुहिद्दीन यासीन ने आज मलेशिया के आठवें प्रधानमंत्री के तौर पर ली। यासीन 94 साल के महातिर मोहम्मद का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था। महातिर सरकार में गृह मंत्री रहे यासीन और महातिर के बीच अच्छे रिश्ते नहीं हैं। दो दिन पहले उन्होंने महातिर की जगह खुद को पार्टी प्रेसिडेंट घोषित कर दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री पद के लिए उनका दावा मजबूत हो गया था।

मलेशिया में सियासी संकट या कहें नाटक पिछले हफ्ते शुरू हुआ। महातिर ने प्रधानमंत्री और बर्सेतू पार्टी अध्यक्ष पद से एक साथ इस्तीफा दे दिया। पार्टी में उनका कई दिनों से विरोध हो रहा था।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share