WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन की भारतीय दौरे के बाद स्वदेश रवाना

Image

राष्ट्रपति ट्रंप भारत की दो दिवसीय यात्रा के बाद अपने देश अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की हैदराबाद हाउस की अहम बातचीत के बाद दोनों देशों ने भारत-अमेरिकी संबंधों को व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा की भारत और अमेरिका अपने नागरिकों को कट्टर इस्लामी आतंकवाद से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दिल्ली के हैदराबाद हाउस की ये तस्वीरें बता रही हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम बातचीत से पहले बिल्कुल सहज थे और दोनों नेताओं के बीच की कैमिस्ट्री से भी साफ था कि तमाम मसलों पर दोनों देश आगे बढने को तैयार हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर व्यापक चर्चा हुई जिसमें रक्षा, सुरक्षा, कारोबार और निवेश सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग के मुद्दे शामिल हैं। वार्ता के बाद संयुक्त बयान में दोनों नेताओं ने बातचीत को बेहद सार्थक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने भारत-अमेरिकी संबंधों को व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत- अमेरिका रिश्तों की मजबूत डोर का जिक्र किया और कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में दोनों देशों के रिश्ते आज जिस मुकाम पर हैं उतने पहले कभी नहीं रहे । ट्रंप ने दोस्ती को अविस्मरणीय, असाधारण और सार्थक करार दिया ।

आतंकवाद और कट्टरपंथ का मसला भी वार्ता में उठा और दोनो नेताओं ने इस पर मिलकर काम करने का संकल्प जताया।

वार्ता के दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढाने पर खास जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनो देशों के रक्षा सुरक्षा सहयोग सामरिक साझेदारी का हिस्सा है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने 3 अरब डालर से ज्यादा के रक्षा सौदे पर सहमति जतायी।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share


Image

IAD NETWORK द्वारा महाराष्ट्रामध्ये शैक्षणिक सहायता कार्यक्रमाच्या माध्यमातून हजारो विद्यार्थ्यांना स्पर्धा परीक्षेची तयारी निःशुल्क करून देण्याचा प्रामाणिक प्रयत्न आम्ही करत आहे. सर्वांना ही सूचना आहे की सर्व कोर्स आपण निःशुल्क घेत आहे. आणि केवळ १००/- रू. सदस्यता नोंदणी फी आहे. या अभियानाचा प्रचार प्रसार व्हावा आणि जास्तीत जास्त विद्यार्थ्यांना या संधीचा लाभ मिळावा म्हणूनच आपण शुल्क घेत नाही आहे. जुळलेल्या सर्व नवीन सदस्यांना एक नियम आहे की दुसऱ्या दिवशी पर्यंत त्यांनी किमान २-३ नवीन विद्यार्थ्यांना या योजनेमध्ये सामिल करून घ्यावा. हे बंधनकारक आहे. अन्यथा त्यांची सदस्यता रद्द करण्यात येईल. जास्त विद्यार्थी अभियानामध्ये जुळावे हाच यामागचा उद्देश आहे. सदस्यता अभियान ३० एप्रिल पर्यंत सुरू राहील.