WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

ओलंपिक तैयारी को छोड़कर सारे राष्ट्रीय शिविर स्थगित: खेल मंत्री

Image

कोविड 19 महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय शिविर आगामी आदेश तक स्थगित कर दिये गए हैं हालांकि तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के शिविर जारी रहेंगे। खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्रों पर अकादमीय प्रशिक्षण भी निलंबित रहेगा। ओलंपिक इस साल जुलाई अगस्त में होने हैं।

खेलमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड 19 के चलते साइ ने तय किया है कि सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे। ओलंपिक की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के शिविर जारी रहेंगे।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और एसटीसी भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।’’ रीजीजू ने कहा कि यह कदम अस्थायी और एहतियाती है और हालात सुधरने पर प्रशिक्षण बहाल कर दिया जायेगा । उन्होंने कहा, ‘‘यह अस्थायी और एहतियातन उठाया गया कदम है । मैं सभी युवा खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि दिल छोटा नहीं करें । हम हालात की समीक्षा करके जल्दी ही अकादमीय प्रशिक्षण फिर शुरू करेंगे ।’’

भारत में अभी तक निशानेबाजी विश्व कप और इंडिया ओपन गोल्फ स्थगित किया गया है। वहीं बैडमिंटन का इंडिया ओपन भी रद्द कर दिया गया। कुछ दिन पहले ही सरकार ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धाओं के संबंध में दो परामर्श जारी किये थे। मंत्रालय ने कहा था कि तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के लिये विदेश में खेल रहे खिलाड़ी अपना अभ्यास जारी रखेंगे।

खेलमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन वे बिना दर्शकों के होंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ इंडियन ग्रां प्री का आयोजन कर रहा है जो ओलंपिक क्वालीफायर भी है। यह 20 मार्च से शुरू होगा और दर्शकों के बिना खेला जायेगा। बीसीसीआई, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ समेत राष्ट्रीय खेल महासंघों ने घर से काम करने का फैसला लिया है।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share


Image

IAD NETWORK द्वारा महाराष्ट्रामध्ये शैक्षणिक सहायता कार्यक्रमाच्या माध्यमातून हजारो विद्यार्थ्यांना स्पर्धा परीक्षेची तयारी निःशुल्क करून देण्याचा प्रामाणिक प्रयत्न आम्ही करत आहे. सर्वांना ही सूचना आहे की सर्व कोर्स आपण निःशुल्क घेत आहे. आणि केवळ १००/- रू. सदस्यता नोंदणी फी आहे. या अभियानाचा प्रचार प्रसार व्हावा आणि जास्तीत जास्त विद्यार्थ्यांना या संधीचा लाभ मिळावा म्हणूनच आपण शुल्क घेत नाही आहे. जुळलेल्या सर्व नवीन सदस्यांना एक नियम आहे की दुसऱ्या दिवशी पर्यंत त्यांनी किमान २-३ नवीन विद्यार्थ्यांना या योजनेमध्ये सामिल करून घ्यावा. हे बंधनकारक आहे. अन्यथा त्यांची सदस्यता रद्द करण्यात येईल. जास्त विद्यार्थी अभियानामध्ये जुळावे हाच यामागचा उद्देश आहे. सदस्यता अभियान ३० एप्रिल पर्यंत सुरू राहील.