WANICITY.COM ( वणी सीटी डॉट कॉम )

भारत-म्यांमार के बीच 10 समझौते

Image

म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिन्ट इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच आज कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। अपनी चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति आगरा और बोधगया भी जायेंगे।

भारत और म्यामां के बीच आधारभूत संरचना, ऊर्जा, संचार और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और म्‍यामां के राष्‍ट्रपति यू विन मिन्‍ट के बीच दिल्ली में हुई बातचीत के बाद ये समझौते हुये। म्यामां के राष्ट्रपति ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय हितों के विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

म्यांमा के राष्ट्रपति 4 दिन की भारत यात्रा पर बुधवार शाम नई दिल्‍ली पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्‍नी डाओ चो चो भी आई हैं। राष्‍ट्रपति मिन्‍ट का गुरूवार सुबह राष्‍ट्रपति भवन में पारम्‍परिक स्‍वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यामां के राष्ट्रपति की आगवानी की। बाद में वे राजघाट गये और रा‍ष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

म्यांमार के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाक़ात की। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

भारत और म्यामां के बीच धार्मिक तथा भाषायी संबंध हैं। यह भारत की सीमा से लगा एकमात्र आसियान देश है जो दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार है। भारत अपने ऐक्‍ट ईस्ट और पड़ोसी पहले की नीतियों के मुताबिक म्यामां के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है। भारत, म्यामां का पांचवा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार में 2018-19 के दौरान 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और वर्तमान में यह 1 अरब 7 करोड़ डॉलर के स्तर पर है।

म्यामां के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान आगरा और बोध-गया भी जायेंगे।

वणी, मारेगाव, झरी परिसरात जाहिरात करायची असल्यास संपर्क 👉 9730292827



share